तुर्की के आयदीन राज्य में एक फ्रांसीसी महिला सेंड्रीन वाल्थर (Sandrine Walther) और उसकी बेटी रेबेका (Rebecca) ने अपने मुस्लिम पड़ोसियों से प्रभावित होकर इस्लाम क़ुबूल कर लिया। तुर्की मीडिया में ये खबर सुर्ख़ियों में है साथ ही में वहां सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा हो रही है।
मुबाशेर अल जज़ीरा के अनुसार तुर्की मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स द्वारा प्रसारित एक वीडियो क्लिप में शुक्रवार को सेंड्रीन वाल्थर और उसकी छोटी बेटी रेबेका को इस्लामिक हिजाब पहने और आयदीन राज्य की एक मस्जिद के अंदर एक मौलवी के सामने बैठे हुए दिखाया गया है।
वीडियो क्लिप में उस ख़ास लम्हे को बताया गया है जब माँ-बेटी दोनों को मस्जिद में मौलवी साहब ने उनकी इच्छा के अनुसार इस्लाम क़ुबूल करने के लिए कलमा तैय्यबा और कलमा शहादत पढ़वाया, इस्लाम क़ुबूल करने के बाद दोनों माँ-बेटी बहुत खुश नज़र आईं।
أم فرنسية وابنتها تعتنقان الإسلام تأثراً بجيرانهما المسلمين في ولاية آيدين غربي تركيا #الجزيرة_مباشر #إسلام #فرنسا #تركيا pic.twitter.com/tobrmm7Wn8
— الجزيرة مباشر (@ajmubasher) December 24, 2021
दोनों माँ-बेटी के ये वीडियो सोशल मीडिया पर #Al Jazeera_Mubasher #Islam #France #Turkey हैशटैग्स के साथ हज़ारों की संख्या में शेयर किये गए।
- कनाडा में सिखों को धमकी देने के आरोप में हिन्दू राष्ट्रवादी रॉन बनर्जी गिरफ्तार, इससे पहले मुसलमानों के खिलाफ भी हेट स्पीच का आरोप। - April 26, 2022
- अमरीका में मस्जिद पर बम फेंकने के तीन आरोपियों को क्रमश: 53, 16 और 14 वर्ष की सज़ा। - April 15, 2022
- अज़ान की आवाज़ से प्रभावित होकर यूक्रेनी महिला पर्यटक ने तुर्की में इस्लाम क़ुबूला । - April 9, 2022