मुसलमानों के लिए साल का सबसे मुबारक महीना रमज़ान इस बार गर्मियों में होने की वजह से सब्र और इम्तिहान का वक़्त भी दुनिया में कई मुल्कों में लम्बा हो गया है तो कहीं कई मुल्कों में ये कम भी है।
दुनिया में अलग-अलग देशों में दिन ढलने और सुबह होने के हिसाब से सहरी और इफ्तार का वक़्त देखा जाए तो इस बार सबसे लम्बा रोजा रूस के मुसलमान मरमांस्क में रख रहे हैं जो कि 20:45 घंटे का है।

Gulf News के अनुसार इस बार रूस के मरमांस्क में रहने वाले मुसलमान 20 घंटे 45 मिनट का लंबा रोजा रख रहे हैं, इसके साथ ही स्वीडन के लुलिया के मुसलमान भी करीब 19:43 घंटे का रोजा रख रहे हैं।
और रेक्जेविक (आइसलैंड) में मुसलमान 19:26 घंटे लम्बा रोज़ा रख रहे हैं, साथ में एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड) में रहने वाले मुस्लिम 18 घंटे से भी ज्यादा लंबा रोजा कर रहे हैं। अलास्का और नॉर्वे में भी कई जगह 18-19 घंटे के रोज़े रखे जा रहे हैं।
वहीं इस बार केपटाउन (साउथ अफ्रीका) और उशुआला (अर्जेंटीना) जैसी जगहों पर सबसे कम 11 से 12 घंटों के लिए रोजा रख रहे हैं, इधर भारत और पाकिस्तान में 14:50 घंटे से ज्यादा का रोजा रख रहे हैं।
- कनाडा में सिखों को धमकी देने के आरोप में हिन्दू राष्ट्रवादी रॉन बनर्जी गिरफ्तार, इससे पहले मुसलमानों के खिलाफ भी हेट स्पीच का आरोप। - April 26, 2022
- अमरीका में मस्जिद पर बम फेंकने के तीन आरोपियों को क्रमश: 53, 16 और 14 वर्ष की सज़ा। - April 15, 2022
- अज़ान की आवाज़ से प्रभावित होकर यूक्रेनी महिला पर्यटक ने तुर्की में इस्लाम क़ुबूला । - April 9, 2022