विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी के बाद अब एक और गुजराती व्यापारी भारतीय बैंकों को 5000 करोड़ का चूना लगाकर न सिर्फ देश बल्कि UAE से भी फरार हो गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गुजरात की स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी के मालिक नितिन संदेसरा परिवार सहित देश छोड़कर नाइजीरिया भाग चुके हैं।
5 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में वांछित स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा के बारे में पहले ऐसी खबर थी कि वह दुबई में हैं। CBI से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि नितिन, भाई चेतन संदेसरा, भाभी दीप्तिबेन संदेसरा और परिवार के अन्य सदस्य नाइजीरिया में छिपे हुए हैं।
भारत का नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं है और उन्हें अफ्रीकी देश से वापस लाना कठिन होगा।
एक अधिकारी ने बताया, ‘ऐसी खबरें हैं कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में नितिन को दुबई में यूएई अथॉरिटी ने हिरासत में लिया। लेकिन यह गलत सूचना है। उन्हें कभी दुबई में हिरासत में नहीं लिया गया था। वह और उनके परिवार के दूसरे लोग उससे काफी पहले नाइजीरिया चले गए होंगे।’
हालांकि, जांच एजेंसियों ने यूएआई अथॉरिटी को संदेसरा की गिरफ्तारी का आवेदन देने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त संदेसरा परिवार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि संदेसरा परिवार भारतीय पासपोर्ट के साथ नाइजीरिया घूम रहा है या फिर किसी और देश के पासपोर्ट के साथ।
उल्लेखनीय है कि CBI और ED ने वडोदरा स्थित स्टर्लिंग बायोटेक के निदेशकों नितिन, चेतन और दीप्ति संदेसरा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, विलास जोशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हठी, आंध्र बैंक के पूर्व निदेश अनुप गर्ग और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
- इजराईली हवाई हमलों और मौतों के बीच ग़ाजा के हज़ारों विस्थापितों को रोज़ खाना खिला रहा है अबू आसी परिवार। - October 23, 2023
- जर्मन फुटबॉलर और डिफेंडर रॉबर्ट बाउर ने इस्लाम क़ुबूल किया। - September 14, 2023
- मिलिए भारत के सूर्य मिशन, आदित्य-एल1 मिशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निगार शाजी से। - September 2, 2023