लाइव हत्या करने वाले हत्यारे शंभूलाल रैगर के बाद अब दादरी के अख़लाक़ की हत्या का आरोपी भी चुनाव लड़ेगा, पिछले ही दिनों उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने शंभूलाल रैगर को आगरा से पार्टी का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार आज उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने बिसाहड़ा (दादरी) में अखलाक हत्याकांड के मुख्य आरोपी रुपेन्द्र राणा को नोएडा संसदीय सीट से चुनाव में उतारने का निर्णय किया है, सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने बताया कि सोमवार को शाम वह बिसाहड़ा पहुंच कर इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।
अमित जानी का कहना है कि उनकी पार्टी द्वारा 18 अक्टूबर को मथुरा में धर्म संसद बुलाने की तैयारी भी की जा रही है, साथ ही सोमवार को बिसाहड़ा में एक पंचायत सभा करने का ऐलान किया गया है, जिसमें प्रत्याशी के ऐलान के नाम की घोषणा करने की बात कही गई है।
वहीं मुजफ्फरनगर दंगे से पहले हुए कवाल कांड मृत सचिन और गौरव के पिता को मुजफ्फरनगर सीट से सांसद संजीव बाल्यान के खिलाफ चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा मथुरा से खुद अमित जानी को पार्टी का प्रत्याशी बनाने का निर्णय है।
- ईद -उल-अज़हा का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव। - June 3, 2025
- भारतीय यूट्यूबर मलिक स्वैशबकलर तुर्की महिलाओं पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार। - June 1, 2025
- Grok से आपत्तिजनक सवाल पूछने पर सरकार लेगी एक्शन। - March 21, 2025