बुल्गारिया की रहने वाली नेत्रहीन वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) जिन्हे “बाल्कन के नास्त्रेदमस” का उपनाम दिया गया और ​​दुनिया बाबा वेंगा के नाम से जानती है, ऐसी ही एक प्रसिद्ध भविष्यवक्ता रही हैं जिनकी 85% भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने 9/11 हमले से लेकर कोरोना जैसी महामारी तक की भविष्य 1996 से पहले ही कर दी थी। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी भविष्यवाणियों की खूब चर्चाएं हो रही हैं।

बाबा वेंगा का जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया के स्तूमिका में हुआ था, और 11 अगस्त 1996 को निधन हुआ था। 12 साल की उम्र में उनकी आँखों की रौशनी चली गई थी, अपनी आंखे खो देने वाली बाबा वेंगा ने न सिर्फ खुद अपनी मौत की सटीक भविष्‍यवाणी की थी बल्कि अपनी मौत से करीब 80 साल पहले ही 5079 तक के लिए ऐसी भविष्यवाणियां कर दी थीं जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। कहा जाता है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की कोई किताब तो नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने अनुयाइयों को इसे मौखिक बताया था, जो वक्त-वक्त पर दुनिया के सामने इसे रखते रहते हैं।

बाबा वेंगा ने मरने से पहले सोवियत संघ के विघटन, 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले, 2004 की सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी प्रेजिडेंट बनने, ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के मौत और 2010 की अरब क्रांति और इस्लामिक स्टेट बनने जैसी कई सटीक भविष्यवाणियां की थीं।

बाबा वेंगा की 2022 के लिए की गई 5 मुख्य भविष्यवाणियां :

1. उनके अनुसार साल 2022 में वैज्ञानिकों का एक समूह साइबेरिया में एक घातक वायरस की खोज करेगा, जो अब तक जमा हुआ है। यह वायरस बहुत संक्रामक होगा और तेजी से फैलने लगेगा। इस संक्रमण से निपटने में दुनिया के तमाम प्रयास फेल हो जाएंगे।

2. साल 2022 में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर पिघलेंगे, दुनिया के कई देशों में भारी तीव्रता के साथ भूकंप आएंगे और सुनामी का सामना भी करना पड़ेगा। हिंद महासागर में भूंकप के बाद एक बड़ी सुनामी उठेगी, जो ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, भारत समेत दुनिया के देशों के तटीय इलाकों को अपनी चपेट में ले लेगी। इस सुनामी में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी।

3. ग्लोबल वार्मिंग का असर भारत पर भी पड़ेगा। इसके चलते देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएंगा। तापमान बढ़ने की वजह से टिड्डियों की संख्या बढ़ेगी और वह करोड़ों की संख्या में खेतों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर डालेंगी। इससे भारत में अकाल के हालात पैदा हो जाएंगे।

4. बाबा वेंगा के अनुसार 2022 2022 का साल वर्चुअल रिएलटी का दौर होगा, लोग मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर ज्यादा वक्त गुजारेंगे। उनकी यह आदत धीरे-धीरे लत का रूप ले लेगी, जिससे लोगों की मानसिक स्थिति बिगड़ेगी और वे दिमागी रूप से बीमार होते जाएंगे।

5. बाबा वेंगा के अनुसार साल 2022 में एलियंस धरती पर हमला कर सकते हैं इसके लिए एलियंस द्वारा ‘ओउमुआमुआ’ (Oumuamua) नाम का एक एस्टेरोइड पृथ्वी पर जीवन की तलाश के लिए भेजा जाएगा, ये एलियंस इसांन को बंधक भी बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.