लोकसभा चुनावों में भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर जब रुझानों में बढ़त मिलने पर मतगणना स्थल पर पहुंचीं तो वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘नाथूराम गोडसे अमर रहे’ के नारे लगा दिए। हालांकि उन्हे फ़ौरन ही चुप करा दिया गया मगर इन नारों से वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए।
जवाब में आपत्ति स्वरुप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महात्मा गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए, ख़बरों के अनुसार इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत तक आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बढ़ रहे विवाद को तत्काल संभाला।
वहीँ भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता साध्वी प्रज्ञा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस के मतगणना एजेंट और मीडियाकर्मियों को मतगणना स्थल से तत्काल बाहर भेज दिया।
प्रज्ञा ठाकुर ढाई लाख से ज्यादा की लीड लेने के बाद सीहोर में सिद्धी विनायक मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद करीब 4 बजे मतगणना स्थल पहुंची थीं।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- इजराईली हवाई हमलों और मौतों के बीच ग़ाजा के हज़ारों विस्थापितों को रोज़ खाना खिला रहा है अबू आसी परिवार। - October 23, 2023
- जर्मन फुटबॉलर और डिफेंडर रॉबर्ट बाउर ने इस्लाम क़ुबूल किया। - September 14, 2023
- मिलिए भारत के सूर्य मिशन, आदित्य-एल1 मिशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निगार शाजी से। - September 2, 2023