अयोध्या में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिससे लोग न सिर्फ आहत हैं बल्कि इंसान के जानवर से भी बदतर हो जाने की सीमा तक जाने पर हैरान हैं, मामला है राजकुमार नामक एक ब्यक्ति द्वारा आश्रम की गायों के साथ रेप करने का, और इसका खुलासा उस CCTV फुटेज से हुआ जिसमें राजकुमार गोशाला में बैठी अलग-अलग गायों के साथ दुष्कर्म करता दिखाई दे रहा है, ये घटना उत्तर प्रदेश में अयोध्या के करतालिया बाबा आश्रम की है।
India Today में प्रकाशित खबर के अनुसार आश्रम के महंत रामदास को जैसे ही इसके बारे में पता चला, उन्होंने गोशाला पर CCTV से निगरानी शुरू कर दी. जैसे ही राजकुमार नाम के इस आरोपी ने गोशाला में गायों के पास जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की, वैसे ही उसे दबोच लिया गया।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सात गायें बैठी हुई हैं और राजकुमार एक-एक करके गायों के साथ दुष्कर्म कर रहा है, पकड़ने के बाद राजकुमार की पहले पिटाई की गई और उसके बाद अयोध्या कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ा गया आरोपी राजकुमार पड़ोसी जनपद गोंडा के नबावगंज का रहने वाला है।
वहीँ आरोपी राजकुमार का कहना है कि उसने क्या किया उसका उसे कुछ पता नहीं क्योंकि वो शराब के नशे में था, उधर इस दुखद घटना पर करतालिया बाबा आश्रम के महंत का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में अयोध्या के SSP जोगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और IPC की धारा 376 , 511 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उसे जेल भेजा जा रहा है।
- आईआईटियन बाबा बनाम प्रोफेसर आलोक सागर। - January 19, 2025
- लेबनान पेजर विस्फोट : इजरायल के सुदूर युद्ध रणनीति के इतिहास पर एक नज़र। - September 18, 2024
- महाराष्ट्र के कुछ गांवों की मस्जिदों में गणपति स्थापित करने की अनूठी परंपरा। - September 15, 2024