बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले 8 सालों से मात्र 1/- रु. ही सैलरी लेती हैं। उनकी सैलरी की बाकी की राशि सीएम रिलीफ फंड में ट्रांसफर हो जाती है।

finapp.co.in के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल की CM की सैलरी 2.10 लाख रुपए प्रतिमाह है। जिनमें से बेसिक सैलरी 1,02,000 रुपए है। DA 42,000 रुपए और ट्रैवलिंग अलाउंस 24,000 रु. है, बाकी रुपया अन्य मदों का है।

हैरानी की बात तो ये है कि एक विधायक के तौर पर मिलने वाली सैलरी से भी दूर रहती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद पद छोड़ने के बाद मिलने वाली 55 हजार रुपए की पेंशन से भी उन्होंने इनकार कर दिया था।

ममता बनर्जी की संपत्ति की बात करें तो मात्र 30 लाख रुपए की है। ना तो उनके पास अपनी खुद की खरीदी हुई है कार है, ना ही कोई घर और न कोई जमीन। कालीघाट क्षेत्र के 30बी, हरीश चटर्जी स्थित जिस घर में ममता रहती हैं, वह उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर है।

2016 के चुनावों में दाखिल किए इनकम एफिडेविट के अनुसार तब उनके पास केवल 18,436 रुपए कैश था।

ममता बनर्जी की सादगी भारत की सियासत में एक मिसाल ही रही है, ममता बनर्जी की सादगी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे पार्लियामेंट से लेकर कोई भी बड़ी मीटिंग में स्लीपर पहनकर ही जाती हैं।

यही नहीं नीली बॉर्डर वाली सफ़ेद सूती साड़ी उनकी पहचान बन चुकी है। वे हमेशा इसी तरह के सादगी भरे कपड़ों में नज़र आती हैं। सबसे ख़ास बात तो यह कि ममता चुनाव कैंपेन में अपने सपोर्टर्स के साथ ही खाना खाना पसंद करती हैं।

मुकेशअम्बानी की बेटी की शादी में भी ममता बनर्जी सफ़ेद साडी और चप्पलों में ही पहुंची थीं, जिसे देखकर सब हैरान रह गए थे। सोशल मीडिया में उनकी सादगी की चर्चा हुई थी।

ममता के पिता फ्रीडम फाइटर थे, बचपन में ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। आगे चलकर परिवार चलाने के लिए उन्हें दूध बेचने का काम करना पड़ा। उन्होंने 70 के दशक में कांग्रेस की स्टूडेंट इकाई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

उस वक्त इस इकाई ने कोलकाता से नक्सलियों के खिलाफ आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। एक बार की बात है जब ममता बनर्जी जयप्रकाश नारायण की कार के बोनट पर चढ़ गई थीं। ममता उन दिनों निकम्मी सरकार का विरोध करने में लगी हुई थीं।

ममता बनर्जी का जन्म कोलकाता शहर में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। गरीब परिवार से ताल्लुक़ रखने वाली ममता बनर्जी के पिता का नाम प्रोमिलेश्‍वर बनर्जी और माता का नाम गायत्री था। ममता ने अपना ग्रेजुएशन हिस्ट्री से जोगमया देवी कॉलेज से पूरा किया था, और फिर कोलकाता विवि से इस्‍लामिक इतिहास में M.A. की डिग्री प्राप्त की थी। ममता बनर्जी अविवाहित हैं, जब ममता बनर्जी की उम्र मात्र 9 वर्ष थी उनके पिता का देहांत हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.