अमेरिका के इतिहास के सबसे खूंखार सीरियल किलर सेमुअल लिटिल की कहानी सामने आने के बाद अमरीकी जनता हतप्रभ है, 78 वर्षीय सैमुअल ने 35 साल में 90 हत्याओं का जुर्म कबूला है. उसने ये हत्याएं देश भर के 14 राज्यों में की हैं, जिनमें से 34 की पहले ही पुष्टि हो चुकी है।
Al Jazeera के अनुसार सैमुअल को सितंबर 2012 में केंटकी से गिरफ्तार कर कैलिफोर्निया ले जाया गया था, बता दें कि लॉस एंजेलिस में प्रशासन ने उसके डीएनए का, 1987 और 1989 के बीच तीन महिलाओं के कत्ल के दौरान मिले डीएनए से मिलान कराया. जो सही साबित हुआ।
प्रशासन के अनुसार इन तीनों मामलों में पीड़ित महिलाओं को पीटा गया. गला घोंट कर मारा गया. बाद में उनके शवों को गाड़ दिया गया, सैमुअल को इन तीनों हत्याओं के लिए सजा सुनाई गयी। अब पुलिस उनके DNA को FBI के साथ शेयर करना चाहती है, ताकि अन्य मामलों में भी जांच की जा सके।
सैमुअल ने जिन लोगों की हत्याएं की हैं, उन्हें वे सब याद हैं, इनमें से कई के चेहरे भी उन्हें याद हैं, खबरों के अनुसार सैमुअल ने 35 साल में 90 हत्याओं का जुर्म कबूला है।
उन्होंने हत्याएं पूरे देश में की हैं, जिनमें से 34 की पुष्टि पूर्व में हो चुकी है, अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार सैमुअल लिटिल ने इन सभी वारदातों को 50 सालों में 14 राज्यों में अंजाम दिया है।
78 साल के सीरियल किलर लिटिल ने कबूला कि उसने हत्याएं अमेरिका के फ्लोरिडा, टेक्सास, जॉर्जिया, इंडियाना, मिसिसिपी, ओहियो, न्यू मेक्सिको, साउथ कैरोलीना सहित अन्य राज्यों में की हैं।
- रिहाना के परोपकार और चैरिटी को भी दुनिया सलाम करती है। - March 3, 2024
- एक अमेरिकन क़ैदी हमज़ा ने जेल में काम कर कमाए पैसे ग़ाज़ा के लिए दिए। - March 1, 2024
- भारतीय बिजनेसमैन ने 2.25 करोड़ रुपये देकर 900 क़ैदी छुड़ाए। - February 27, 2024