2015 से 2019 के बीच 6.76 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों ने अपनी नागरिकता छोड़ कर अन्य देशों की नागरिकता ले ली है। औसतन प्रतिवर्ष 1 लाख से ज़्यादा भारतीय अपनी नागरिकता छोड़ रहे हैं।
Times of India के अनुसार गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुल 1,24,99,395 भारतीय नागरिक दूसरे देशों में रह रहे हैं। नित्यानंद राय ने बताया कि 2015 से 2019 के बीच 6.76 लाख से अधिक लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ी है।
गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़ 2017 में भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों का आंकड़ा 1,27,905 रहा जबकि 2019 में 1,36,441 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता ली ।
अमेरिका में रहने वाले औसतन 44 प्रतिशत लोग अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ देते हैं। जबकि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में यह दर 33 फीसदी है। इसके अलावा ब्रिटेन, सऊदी अरब, कुवैत, कतर और सिंगापुर आदि देशों में भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग जाकर बस रहे हैं।
- धर्म पता चलने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने गर्भवती मुस्लिम महिला के इलाज से इन्कार किया। - April 27, 2025
- इज़राइल के इशारों पर नाच रहा मेटा। - April 12, 2025
- कनाडा में यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय मूल का पुजारी गिरफ्तार। - March 11, 2025